सादाबाद: हाथरस रोड पर अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल को परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
नगला जैलाल निवासी सोनाराम पुत्र राधेलाल अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर किसी आवश्यक कार्य से सादाबाद आया था। हाथरस रोड पर स्थित अग्रवाल कोल्ड स्टोर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोनाराम उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा जिससे वह घायल हो गया और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।