जहानाबाद: फल मंडी में टोटो चालक से मारपीट, नगर थाने में शिकायत दर्ज, जान से मारने की धमकी
जहानाबाद फल मंडी में सामान उतारने को लेकर हुए विवाद में टोटो चालक के साथ मारपीट की गई। घायल सुधीर कुमार, निवासी मनियारी काको, अपने टोटो से फल मंडी में सामान पहुंचाने गया था। इसी दौरान दुकान के पास गाड़ी लगाने को लेकर फल विक्रेता से कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। घायल चालक ने सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।