वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा झारखंड से बिहार में प्रवेश, औरंगाबाद में 40 किमी तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा सोमवार को झारखंड की सीमा से बिहार में प्रवेश कर गई। यात्रा में शामिल करीब 25 बाइकर्स संडा बॉर्डर के रास्ते बिहार पहुंचे। संडा से लेकर अंबा और औरंगाबाद तक स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया, जेसीबी से फूल बरसाए जा रहे हैं। औरंगाबाद में लगभग 40 किलोमीटर तक यह सेवा यात्रा है।
यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत और अभिनन्दन बिहार बॉर्डर स्थित संडा में मंत्री श्रेयसी सिंह और एमएलसी दिलीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
वहीं अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर पहुंची जहां भाजपा नेता रणविजय सिंह के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई और ठहराव समेत अन्य इंतजाम किए गए थे।
*औरंगाबाद बाईपास से सिंह कोठी तक हुआ स्वागत -*
अंबा के बाद यात्रा औरंगाबाद के लिए रवाना हुई। शहर के बाईपास के समीप पंचदेव मंदिर पर भाजपा नेता सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद अगला पड़ाव रमेश चौक और पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह का आवास सिंह कोठी पर हुआ।
*बारुण से रोहतास में प्रवेश करेगी यात्रा -*
सिंह कोठी से निकलने के बाद यात्रा बारुण स्थित केशव महाविद्यालय पहुंचेगी। यह औरंगाबाद जिले में यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा। यहां स्वागत-अभिनंदन के बाद यात्रा को अगले पड़ाव के लिए विदा किया जाएगा और फिर यह रोहतास जिले में प्रवेश करेगी।
आयोजकों के मुताबिक, ये यात्रा जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यात्रा वडनगर से शुरू हुई थी।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह और मंत्री रमा निषाद,विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह शामिल रहे।