धर्मशाला की बेटियों ने फिर बढ़ाया देश का मान, गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं धर्मशाला | Kangra Express
धर्मशाला : देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं महिला कबड्डी खिलाड़ियों का आज धर्मशाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सांई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के पहुंचते ही खुशी का माहौल बन गया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे करीब 14 साल की कड़ी मेहनत और संघर्ष रहा है।
पुष्पा राणा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और पूरी टीम को देते हुए कहा कि टीमवर्क ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने युवाओं और खासकर देश की बेटियों से खेलों में आगे आने और बड़े लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करने की अपील की।
धर्मशाला की इन बेटियों की गोल्डन जीत ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। 🇮🇳🥇
Kangra, Kangra | Sep 28, 2026