मेजर मनकोटिया के निधन से हिमाचल की राजनीति में बड़ा शून्य, प्रदेश ने खोया अपना कद्दावर नेता |
Kangra Express
कांगड़ा : हिमाचल की राजनीति के चर्चित और बेबाक चेहरों में शामिल रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया। उन्होंने तियारा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे हिमाचल में शोक की लहर दौड़ गई।
मेजर विजय सिंह मनकोटिया लंबे समय तक हिमाचल की राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन को हिमाचल की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
मेजर मनकोटिया के निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों में शोक की भावना है। उनके समर्थक और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Kangra, Kangra | Oct 1, 2026