नाथनगर: पीएनबी ने सीएसआर के तहत अनाथालय में खाद्य सामग्री वितरित की
कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सीएसआर के तहत पंजाब नेशनल बैंक, भागलपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों ने अनाथालय पहुंचकर चावल, दाल, तेल, मसाले सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं बच्चों को प्रदान की।