बक्सर: बक्सर पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का किया पर्दाफाश, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹39 लाख की ठगी
Buxar, Buxar | Mar 21, 2026 जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस जांच में करीब 39 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ। 2 मार्च को साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप साइबर पुलिस पोर्टल पर चेक विड्रॉल रिपोर्ट की जांच कर रहे थे।