गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गंगा किनारे 1 हजार बीघा सरकारी जमीन के फर्जी पट्टे के मामले में 6 लोग गिरफ्तार
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गंगा किनारे करीब 1 हजार बीघा सरकारी जमीन के अवैध आवंटन के मामले में गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने बर्खास्त एसडीएम ओमवीर सिंह, तत्कालीन तहसीलदार करम सिंह, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता जय भारद्वाज, तत्कालीन ग्राम प्रधान विक्रांत समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।