जमुई: दो वृद्ध महिलाओं के आंख का सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क किया गया सफल आपरेशन
Jamui, Jamui | Jan 27, 2024 सदर अस्पताल में नेत्र चिकित्सक डॉ.थनीष कुमार की देख-रे दो वृद्ध महिलाओं के आंख का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. थनीष कुमार ने बताया कि शनिवार को कल्याणपुर मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय रूकमा देवी एवं नावाडीह गांव निवासी 60 वर्षीय गुलशन खातून का सफल ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद दोनो महिलाएं सुरक्षित और स्वास्थ्य हैं।