परैया: विनोवा नगर में मोटर चालू करने गए किसान की बिजली के झटके से मौत, पुलिस ने शव परीक्षण के लिए भेजा
Paraiya, Gaya | Aug 4, 2026 परैया थाना के विनोवा नगर में मंगलवार दोपहर किसान की मौत कर्रेंट की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय विमल दास से हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत में पटवन के लिए मोटर चालू करने गए विमल करंट की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा।