कुटुंबा: नन्हीं गायिका प्रेरणा की आवाज में गूंजा मां का जयकारा, 'हमरो बना द मईया' का लॉन्च, सतबहिनी मंदिर में कार्यक्रम
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को अंबा की नन्हीं गायिका प्रेरणा प्रकाश की सुरीली आवाज में मां दुर्गा की महिमा का गुणगान गूंज उठा। मां सतबहिनी मंदिर परिसर में देवी गीत ‘हमरो बना द मईया’ का भव्य लोकार्पण किया गया। इस गीत की खासियत यह है कि इसमें पहली बार औरंगाबाद जिले की प्रमुख देवियों और प्रसिद्ध देवी मंदिरों का वर्णन किया गया है।