लखनपुर: ग्राम गुमगरा कलाके शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी की छात्राओं को जनपद सदस्य ने निशुल्क साइकिल का वितरण किया
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमराह कल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा नवमी के 22 छात्राओं को जनपद सदस्य और वजन प्रतिनिधियों के हाथों निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। बेहतर पढ़ाई हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।