NH-719 बाइपास पर रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार केंटर ने कार को मारी टक्कर
रात को हुआ हादसा, आखिर कब थमेगा बाइपास पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक?
भिंड: NH-719 बाइपास पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। देहात थाना क्षेत्र में हुंडई एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार केंटर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद बीच सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार को हटवाने की कार्रवाई शुरू की गई।
👉🏻 सवाल यह है कि आखिर NH-719 बाइपास पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी?
क्या किसी बड़े हादसे और जानमाल के नुकसान के बाद ही जिम्मेदार विभागों की नींद खुलेगी? बाइपास पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच सुरक्षा इंतजामों और यातायात नियंत्रण को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
स्थान:NH-719 बाइपास, भिंड, मध्य प्रदेश
चंबल के भिंड जिले की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक पेज को फॉलो करें 👉 "THE BHIND TIMES"
`#Bhind #BhindNews #TheBhindTimes #NH719 #BhindBypass #RoadAccident #BhindAccident #BhindBreaking #MadhyaPradesh #MPNews #Chambal #ChambalNews #BhindKaNews #BhindWale #BreakingNews #ViralNews #NewsUpdate #HindiNews #MPBreaking #BhindToday #GwaliorChambal #BhindReels #Dial112 #TrafficNews #RoadSafety`
Gormi, Bhind | Nov 28, 2026