Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
gaya.beats
4G + 5G unlimited Data #Vi #Vodafone #Idea #Network #GayaBeats
Gaya Town CD Block, Gaya
| Aug 20, 2026
#vi
#vodafone
#idea
#network
#gayabeats
MORE NEWS
Our Hometown, Gaya Ji in the Coming Month… ✨ #Festival #Durgapuja #Diwali #Mahaparav
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 20, 2026
24 अगस्त से 28 अगस्त तक #gaya #vishnupad #mandir #vedi #gayajii❤️🔥
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 20, 2026
85 लाख से बदलेगी सूरत: स्वराजपुरी रोड से जीबी रोड तक सड़क निर्माण शुरू, दो महीने में मिलेगी जर्जर सड़क से मुक्ति गया में विकास को रफ्तार: डॉ. प्रेम कुमार ने 85 लाख की सड़क योजना का किया शिलान्यास, विष्णुपद से बोधगया तक भी बड़े काम की तैयारी गया: गया शहर के वार्ड संख्या 19 और 21 के लोगों के साथ इधर से आने-जाने वाले गया की जनता के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के माध्यम से उनकी अनुशंसा पर गया में छह सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। इसी क्रम में स्वराजपुरी रोड मोड़ से बारी रोड, छाता मस्जिद होते हुए जीबी रोड तक सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग को अनुशंसा भेजी गई और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क अलकतरा से बनाई जाएगी और लगभग दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड 19 और 21 के हजारों लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया शहर में सड़क और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले टेकारी रोड बाटा मोड़ से किरानी घाट तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, जिसका निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। इससे शहर के एक और महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने विष्णुपद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। डॉ. प्रेम कुमार के अनुसार, पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले विष्णुपद क्षेत्र की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में करीब पांच मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 7.5 मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही मानसरोवर नाले को कन्वर्ट करने का कार्य भी शुरू किया गया है। इन कार्यों से विष्णुपद क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि नैली रोड से बोधगया तक जाने वाली सड़क को डबल लेन बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया से बोधगया के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड 19 की पार्षद ने जताई खुशी वार्ड संख्या 19 की पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई थी। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने इस समस्या से बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को अवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सड़क निर्माण की अनुशंसा की, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। मुन्नी देवी ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होना वार्ड के लोगों के लिए गौरव और खुशी की बात है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। बरसात के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी। लोगों को घर से निकलने तक में परेशानी होती थी। अब सड़क बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। वार्ड 21 के पार्षद ने जताया आभार वार्ड संख्या 21 के पार्षद नैयर अहमद ने भी सड़क निर्माण शुरू होने पर डॉ. प्रेम कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क की समस्या को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान लोगों को अब बेहतर सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सड़क निर्माण शुरू होने से वार्ड 19 और 21 के स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होगा और उन्हें जर्जर सड़क, गड्ढे तथा जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। शहर में एक साथ सड़क, नाला और मार्ग चौड़ीकरण जैसे कार्यों से गया के शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है। #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #gaya #bihar #LatestNews #gayastation #बिहार #DrPremKumar
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 20, 2026
85 लाख से बदलेगी सूरत: स्वराजपुरी रोड से जीबी रोड तक सड़क निर्माण शुरू, दो महीने में मिलेगी जर्जर सड़क से मुक्ति गया में विकास को रफ्तार: डॉ. प्रेम कुमार ने 85 लाख की सड़क योजना का किया शिलान्यास, विष्णुपद से बोधगया तक भी बड़े काम की तैयारी गया: गया शहर के वार्ड संख्या 19 और 21 के लोगों के साथ इधर से आने-जाने वाले गया की जनता के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के माध्यम से उनकी अनुशंसा पर गया में छह सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। इसी क्रम में स्वराजपुरी रोड मोड़ से बारी रोड, छाता मस्जिद होते हुए जीबी रोड तक सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग को अनुशंसा भेजी गई और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क अलकतरा से बनाई जाएगी और लगभग दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड 19 और 21 के हजारों लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया शहर में सड़क और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले टेकारी रोड बाटा मोड़ से किरानी घाट तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, जिसका निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। इससे शहर के एक और महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने विष्णुपद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। डॉ. प्रेम कुमार के अनुसार, पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले विष्णुपद क्षेत्र की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में करीब पांच मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 7.5 मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही मानसरोवर नाले को कन्वर्ट करने का कार्य भी शुरू किया गया है। इन कार्यों से विष्णुपद क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि नैली रोड से बोधगया तक जाने वाली सड़क को डबल लेन बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया से बोधगया के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड 19 की पार्षद ने जताई खुशी वार्ड संख्या 19 की पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई थी। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने इस समस्या से बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को अवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सड़क निर्माण की अनुशंसा की, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। मुन्नी देवी ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होना वार्ड के लोगों के लिए गौरव और खुशी की बात है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। बरसात के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी। लोगों को घर से निकलने तक में परेशानी होती थी। अब सड़क बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। वार्ड 21 के पार्षद ने जताया आभार वार्ड संख्या 21 के पार्षद नैयर अहमद ने भी सड़क निर्माण शुरू होने पर डॉ. प्रेम कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क की समस्या को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान लोगों को अब बेहतर सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सड़क निर्माण शुरू होने से वार्ड 19 और 21 के स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होगा और उन्हें जर्जर सड़क, गड्ढे तथा जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। शहर में एक साथ सड़क, नाला और मार्ग चौड़ीकरण जैसे कार्यों से गया के शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है। #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #LatestNews #bihar #DrPremKumar #gaya
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 20, 2026