कोतवाली थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के समीप बुधवार को नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार चाय की थड़ियों, भजन सामग्री और अन्य ठेलों को पहले ही नगर परिषद की ओर से हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।