सादाबाद: बिलारा के सेना के जवान ने माउंट खांगचेंगयाओ की चोटी पर तिरंगा फहराकर जिले का मान बढ़ाया
ओमवीर सादाबाद तहसील के बिलारा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान के दौरान माउंट खांगचेंगयाओ की चोटी पर तिरंगा फहराया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सादाबाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चुनौतियों के बावजूद, हवलदार ओमवीर ने अपने साथियों के साथ यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।