राजनगर: केन-बेतवा परियोजना में कंपनी की लापरवाही से स्कूल की बाउंड्री टूटी, खुले गड्ढों से बच्चों पर हादसे का खतरा
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोंढन में बांध निर्माण से जुड़ी एनसीसी की सहयोगी कंपनी पर बरद्वाहा गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोड़कर गहरे गड्ढे खुले छोड़ने का शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे आरोप है। बाउंड्री नहीं होने के कारण बच्चों के गड्ढों के पास पहुंचने से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और कंपनी से जल्द गड्ढे भरवाए।