सहजनवा: गीडा इलाके में मौसी से रिश्तों को लेकर चचेरे भाई ने साथियों संग रची हत्या की साजिश, फोन कर कहा- 'मार दिए भाई, देख लेना'
गोरखपुर के गीडा इलाके में हुई युवक की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की पड़ताल में यह चर्चा सामने आई है कि मृतक युवक का अपने चचेरे भाई की मौसी से लंबे समय से संबंध था। बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो जाने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा, जिसे लेकर परिवार के भीतर लंबे समय से तनाव और नाराजगी का माहौल था।