बाढ़: गंगा के बढ़ते जलस्तर से तटीय इलाका बाढ़ से प्रभावित, फसलें डूबीं
Barh, Patna | Sep 5, 2026 बाढ़। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर का असर अब बाढ़ प्रखंड के तटीय इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। जलगोविंद, मलाही, दाहौर और अचुआरा में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कई घरों और खेतों में पानी प्रवेश कर चुका है, अचुआरा निवासी राममूर्ति प्रसाद ने लगभग 4 बजे बताया कि बाढ़ का पानी उनके घर के साथ-साथ खेतों में भी घुस गया है, जिससे फसल बर्बाद हो रही है।