खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्वालियर-चंबल संभाग के युवा समन्वयकों के लिए श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिवपुरी से संभाग स्तरीय ऑनलाइन योग एवं ध्यान कार्यक्रम की अनूठी शुरुआत की गई है। 4 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण के प्रथम दिन संभाग के विभिन्न ब्लॉकों से 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के मुख्य आतिथ्य और जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे व्यस्त जीवनशैली के बीच तनावमुक्त रहकर बेहतर एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकें।
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#Shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026