गोरखपुर: सीएम योगी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर हुआ मंथन
गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी भवन में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम मानी जा रही इस बैठक में गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों का विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत