शाजापुर: गुरु पूर्णिमा पर बापू की कुटिया पर पांच दिवसीय हुई गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति कई राज्यों के शिष्य भी गुरु शरण मेंपहुंचे
शाजापुर के लालघाटी स्थित बापू की कुटिया पर भी गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में बाल योगी जी समाधि पर भक्तों के और शिष्यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया ।मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी अपने गुरु की शरण में शिष्य यहां पहुंचे और श्रद्धा और समर्पण के साथ गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।