शाजापुर: ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी लोहे की चद्दरों को कबाड़ खाने में बेचने का मामला आया सामने, नपा अध्यक्ष बोले होगी कार्रवाई
हाट मैदान में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित एक कबाड़खाने की दुकान में नगरपालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी हुई लोहे की चद्दरों को चोरी करके यहां बेचे जाने का मामला सामने आया है। नगरपालिका अध्यक्ष को इस मामले की जानकारी लगने पर वे नगरपालिका सीएमओ और टीम के साथ वहां पहुंचे और नगरपालिका की लोहे की चद्दरों को जप्त किया।