गुठनी: सेलौर गांव के समीप जिओ कम्पनी के कर्मी के साथ बदमाशों ने की मारपीट प्राथमिकी दर्ज
Guthani, Siwan | May 23, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के सेलौर गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने जिओ कंपनी के कर्मी को मारपीटकर घायल कर दिया। कार्यालय की चाभी,मोबाइल पावर बैंक छीन लिया। ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुठनी में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।