गुठनी: डरैला बाजार पर हुए आगलगी में किराना दुकान सहित आधा दर्जन घर जलकर राख
Guthani, Siwan | May 21, 2024 गुठनी. थाना क्षेत्र के डरैला बाजार में आग लगने से किराना दुकान सहित आधा दर्जन लोगों का घर जलकर राख हो गया है. आग हरेंद्र राम के दुकान सह घर मे लगी और उनका सब कुछ स्वाहा करते हुये शेषमणि राम के घर को अपनी आगोश में लेकर राख कर दी. इन दोनों लोगो के अलावा जवाहर, संदीप, मोतीलाल, सबिता देवी आदि के फुस की झोपड़ी जल गयी.