गुठनी: खाप जतौर गांव में चालीस घंटे बाद भी नही बदला गया ट्रांसफार्मर ग्रामीणों में आक्रोश
Guthani, Siwan | May 20, 2024 खाप जतौर गांव में चालीस घंटे बाद भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिसके कारण सत्तर से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं ग्रामीण जयराम यादव, बचेंद्र दीक्षित, भुनेश्वर यादव, अमन कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि खाप जतौर गांव के नहर के समीप लगा हुआ 63 केवीए का ट्रांसफार ट्रांसफार्मर जल गया है।