गुठनी: गुठनी प्रखंड के सात मतदान केंद्रों पर पोस्टल बैलेट पेपर से दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं ने किया मतदान
Guthani, Siwan | May 17, 2024 गुठनी प्रखंड के 7 मतदान केंद्रों शुक्रवार को पोस्टल बैलेट पेपर से दिब्यांग व बृद्ध मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीडीओ संजय कुमार ने बताया की इसके लिए 06 सेक्टर व 07 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां 16 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधि व्यवस्था में एसआई गणेश चौहान, अरविंद सिंह, संतोष कुमार समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया।