पटना ग्रामीण: पटना: पूर्व मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा, हत्या के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रविवार शाम करीब 4:30 बजे बिहार सरकार करारा हमला बोला है। प्रोफेसर चंद्रशेखर ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सुशासनी मंगल राज है। मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिहार हत्या के मामले पर दूसरे नंबर पर आता है। बिहार में अब चाहे कोई जनप्रतिनिधि हो पुलिस हो या अधिकारी हो कोई भी सुरक्षित नहीं है।