हज़ारीबाग: उपायुक्त ने किया एफसीआई गोदाम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
उपायुक्त हजारीबाग श्री शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण, नमी से सुरक्षा, कीटनाशक छिड़काव, अग्निशमन यंत्र और अलार्म सिस्टम की जांच की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मानकों के अनुरूप रख-रखाव हो और लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न मिले।