ग्वालियर गिर्द: एक सप्ताह में दूसरे डॉक्टर ने किया देहदान, ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके जैन का पार्थिव शरीर एनाटॉमी विभाग को सौंपा
जीआरएमसी के ईएनटी विभागाध्यक्ष रहे डॉ एके जैन का निधन हो गया गुरुवार को उनके पार्थिव देह एनाटॉमी विभाग को सौंप दी गई इससे पहले डॉ अनिल श्रीवास्तव की बॉडी भी एनाटॉमी को सौंप गई थी एक सप्ताह के भीतर दो डॉक्टरों की इस पहल ने लोगों को परोपकार के लिए प्रोत्साहित किया है बुधवार की रात डॉक्टर जैन का निधन हो गया था वह जीआरएमसी में प्रोफेसर रहे वे आदर्श शिक्षक थे