चांदपुर: नूरपुर के धामपुर मार्ग पर एक कॉलोनी में युवक को उसके दोस्त ने चाकू मारकर किया घायल
शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर निवासी अर्णव प्रताप को उसका ही एक दोस्त नूरपुर में धामपुर मार्ग स्थित एक प्लॉट पर ले गया और वहां उसके चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।