हरदोई: नगर पालिका हरदोई के 5 नामित सभासदों में से चार को दिलाई गई शपथ, एक का नाम गलत होने से फंसा पेंच
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2026 नगर पालिका परिषद हरदोई के नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन द्वारा नामित किए गए 5 सदस्यों में से 4 को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एक नामित सदस्य के नाम मे त्रुटि होने के कारण शपथ नहीं दिलाई गई।एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नाम में विसंगति होने के कारण नियमानुसार शपथ दिलाना संभव नहीं था।