जमुई: दरगाह पर चादरपोशी के लिए जाते समय खैरमा में तीन युवकों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा में चादरपोशी के लिए जाने के दौरान पड़ोसियों ने मो. आजम, मो. जीशान और मो. साहेब की जमकर पिटाई कर दी। जिससे तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और तीनों घायलों को बुधवार की देर रात 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया है।