श्रीडूंगरगढ़: तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे धरनार्थियों की तबीयत बिगड़ी, मौके पर पहुंचे चिकित्सक
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे भंवरलाल प्रजापत की तबीयत सोमवार शाम 5 बजे खराब हो गई। सूचना पर चिकित्सक मौके पर पहुंचे और भंवरलाल का इलाज शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार कुलदीप मीणा को ज्ञापन सौंपा। मीणा ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के विषय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है और जल्द सकारात