श्रीडूंगरगढ़: झंझेउ के पास कार और नीलगाय की टक्कर में 2 लोग हुए घायल, घायलों को भेजा गया उपजिला अस्पताल
श्रीडूंगरगढ कस्बे के झंझेउ के पास सोमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच कार और नील गाय की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार दो लोग गाय घायल हो गए और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार घायल जयपुर निवासी कमल और विजय सिंह है। जिन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका इलाज जारी है। सूचना हाइवे टोल टीम मौके पर पहुंची और कार को सेरूणा थाने में रखवाया।