श्रीडूंगरगढ़: धीरदेसर चोटियान से अवैध शराब के 30 पैकेज के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आईजी ओम प्रकाश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में धीरदेसर चोटियान की खेड़ी में अवैध शराब के 30 पैकेज के साथ आईदान नायक को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे दी।