ढीमरखेड़ा: कटरिया में 150 साल पुराने सगौन वृक्षों की कटाई से बवाल, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव और पटवारी पर लगाए मिलीभगत के आरोप
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत कटरिया में 150 वर्ष पुराने सगौन के वृक्षों की कथित अवैध कटाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि मां शारदा मंदिर के पास सरकारी भूमि पर खड़े 20 से 25 सगौन वृक्षों को सरपंच, सचिव और पटवारी की मिलीभगत से काटा गया।