गुना नगर: लक्ष्मी नगर में बच्चे को पीटने के विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
गुना में कैंट थाना के लक्ष्मी नगर में बच्चे को पीटने पर पति-पत्नी में हुए झगड़े के बाद बीती शाम ज्योति राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 मार्च को जिला अस्पताल में मृतिका के सकतपुर निवासी मायके पक्ष ने दहेज मांगने प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पति दिलीप राठौर ने कहा, बच्चे को पीटने से मना किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।