टेहरोली: टहरौली में तेज रफ्तार अदरक से भरी गाड़ी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर, झांसी रेफर
तहसील टहरौली खास के के नई बस्ती में नल पर हाथ धुल रहे 60 वर्षीय संतराम अहिरवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी क्रमांक up 92 bT 5015 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद बुजुर्ग के पैर में गंभीर चोट आने से डायल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव भेजा गया जहां पर उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया