बहेड़ी: मोहम्मदपुर में तीन मंजिला मकान पर काम कर रहे राज मिस्त्री को 33 हज़ार की बिजली लाइन से लगा करंट, नीचे गिरकर हुई मौत
बहेड़ी नगर के मोहल्ला मोहम्मद पुर गूल के पास आज पांच सितंबर दिन में करीब दस बजे तीन मंजिला मकान पर पाड़ पर चढ़कर काम कर रहे 35 वर्षीय राज मिस्त्री मोहम्मद हसन की 33 हज़ार की लाइन का करंट लग कर नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसन उर्फ गुड्डा पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर बांस की पाड़ पर चढ़कर काम कर रहा था