जमुई: सदर अस्पताल से होमगार्ड की सुरक्षा खत्म, अब निजी एजेंसी के तहत गार्ड ने संभाली सुरक्षा की कमान
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 एक बार फिर सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार तक सदर अस्पताल में सुरक्षा की कमान संभाल रहे होमगार्ड जवान की जगह अब सोमवार की दोपहर करीब 1:00बजे से निजी एजेंसी जय माता दी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा गार्डों ने अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।