तिजारा: तिजारा में कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, जयपुर रेफर, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
Tijara, Alwar | Apr 4, 2026 तिजारा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार कांजीवाड़ा निवासी वारिस इश्तिहार और असलम सड़क से गुजर रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी असलम के सिर और नाक पर गंभीर चोटे आई है।