किशनगंज के माननीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, नगर विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
माननीय सांसद जी ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को दलालों से मुक्त रखने, उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती, भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन, विद्यालयों एवं कॉलेज-मदरसा की जमीन से अतिक्रमण हटाने, NHAI सड़कों की मरम्मत, सर्विस रोड एवं ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने तथा शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए।
बैठक में माननीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल,जिला पार्षद चेयरमैन रुकैया बेगम,किशनगंज के माननीय विधायक कमरुल होदा,कोचाधामन के माननीय विधायक सरवर आलम, ठाकुरगंज के माननीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, जिला पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, जिला परिषद सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किशनगंज के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए दिशा बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।