खलीलाबाद: जमीन विवाद को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में अब्दुल्ला ने की शिकायत, अवैध मिट्टी गिराने से रोक लगाने की मांग की
खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम केरसुआ माफी निवासी अब्दुल्लाह पुत्र बाबूल्लाह ने प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 32 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन मिट्टी गिराए जाने की शिकायत की है। मीडिया से बातचीत में शनिवार की दोपहर 12:30 बजे उन्होंने बताया कि मामला एसडीएम के यहां विचाराधीन है फिर भी गिराई जा रही है मिट्टी।