कांगड़ा लाइव अपडेट
परागपुर में भारी बारिश से नक्की खड्ड उफान पर 🌧️⚠️
परागपुर के कलोहा रोड पर भारी बारिश के चलते नक्की खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है और खड्ड उफान पर बह रही है। क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
लोगों से अपील है कि खड्ड के आसपास जाने और पानी के तेज बहाव को पार करने का जोखिम न उठाएं। विशेषकर वाहन चालक सावधानी बरतें और पानी का बहाव अधिक होने पर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
📍 स्थान: कलोहा रोड, परागपुर
📰 कांगड़ा लाइव
Kangra, Kangra | Aug 19, 2026