नबीनगर: धीरी बीघा गांव के लापता किसान सलाहकार धनंजय कुमार सिंह का 23 दिनों के बाद भी नहीं मिला सुराग
माली थाना क्षेत्र के धीरी बीघा गांव निवासी किसान सलाहकार धनंजय कुमार सिंह का 23 दिनों के बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने गुरुवार को बताया कि 2 अप्रैल 24 को घर से सुबह 9 बजे ड्यूटी पर जाने को कह कर निकले थे उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।