नवाबगंज: पहली पत्नी को मृत बताकर डॉक्टर कर रहा था दूसरी से शादी, पहली पत्नी के पहुंचने पर फिर हुआ ये
नवाबगंज। मंडप सज चुका था, मेहमान पहुंच चुके थे और पकवान तैयार थे। बस बारात आने का इंतजार था। इसी बीच पहली पत्नी के पहुंचने से शादी की तैयारियां रुक गईं। बारादरी क्षेत्र निवासी निजी चिकित्सक डॉ. बुशरा फरहत अंसारी का आरोप है कि उनके पति बदायूं के सरकारी अस्पताल में एमओआईसी हैं और नवाबगंज की एक युवती से दूसरी शादी करने जा रहे थे। आरोप है कि युवती के परिवार को