सुंदर नगर: जिला खो-खो संघ के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, सुंदरनगर के अभिषेक ठाकुर बने नए प्रधान
जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस बग्गी में जिला मंडी खो-खो संघ के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी चुनाव पर्यवेक्षक डीवाईएसओ सतेंद्र सिंह व प्रवीण बिट्टा तथा निर्वाचन अधिकारी ठाकुर सिंह की अध्यक्षता में की गई।अभिषेक ठाकुर ने रविवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है