मधेपुरा में 9 सफाईकर्मियों का वेतन अटका, महीनों से भुगतान का इंतजार
मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड की सिंगियान पंचायत में सफाई कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने की परेशानी खड़ी हो गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि वे रोज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत में सफाई का काम करते हैं। काम के बाद उनके पास आय का कोई दूसरा जरिया नहीं बचता। ऐसे में लगातार कई महीनों तक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पंचायत में कुल 16 सफाई कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन इनमें से 9 कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द
Bihar, India | Sep 4, 2026