पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले युवक ने मंत्री संजय सिंह से मदद मांगी
बीते कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सौरभ ने तेजप्रताप यादव पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने लोगों से उनके साथ मारपीट कराई और उनका न्यूड वीडियो भी बनवाया। इसे लेकर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने कहा कि सौरभ ने उनसे भी मदद मांगी है और वह सौरभ के साथ गलत नहीं होने देंगे।